Posts

Showing posts from May, 2014

Lucknow Lok Sabha Elections'2014: Elections & Campaigning!

Image
लखनऊ: पार्टी, प्रत्याशी और प्रचार  भारत भाग्य विधाता! जी हाँ! भारत की चुनाव शैली ने भारत की जनता को भारत भाग्य विधाता का कर्त्तव्य थमाया है! बीती ३०अप्रैल को देश के राजनितिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश उत्तर प्रदेश में १४ सीटो पर चुनाव संपन्न हुए| जहाँ प्रदेश में २.४६ करोड़ मतदाताओ ने २३२ उम्मेदवारो पर अपना फैसला EVM में कैद किआ है, वहीँ १४ सीटो में से एक लखनऊ की शाही सीट पर भी १९.५ लाख मतदताओ ने कई दिग्गज नेताओ की किस्मत का फैसला EVM में कैद कर दिया है| लखनऊ को राजनीतिक गलियारों में हमेशा से ही गहन स्थान प्राप्त  है| प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही लखनऊ कई दिग्गज नेताओ का गढ़ रहा है| २०१४ के चुनावो में भी राजधानी की यह गरिमा बनाए रखते हुए सभी पार्टियों ने अपने बड़े बड़े पत्ते खोले है| जहाँ भाजप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से सह-परिवार चुनाव में जोर डाला, तो वहीँ पिछले चुनाव में दुसरे पैदान पर रही कांग्रेस की श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने इस बार फिर अपनी दावेदारी दी| प्रदेश की सत्ता रूढ़ समाजवादी पार्टी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए प्रत्याशी

Lucknow Lok Sabha Elections'2014: Contestants on the floor.

Image
Wednesday, 9 April 2014 by: Khyati Srivastava. शाही सीट ‘लखनऊ’ के दावेदार जहाँ देश में १६वी लोक सभा के गठन हेतु चुनावीं जंग ज़ोरो पर वहीं देश के राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बह रही चुनावी बयार ने यहाँ का तापमान बढ़ा रखा है। कहने को तो लखनऊ को भाजप का एक गढ़ माना जाता है, क्योकि यहाँ ७८.१९% आबादी हिन्दू है। फिर माननीय अटल बिहारी जी कि ख्याति से भाजप ने १९९१ से अब तक लखनऊ का दामन नहीं छोड़ा है। यह श्री अटल जी की ही लोकप्रियता है कि लखनऊ के जनदेश से पहले वह पाँच बार सांसद चुने गए फिर २००९ में श्री लालजी टंडन। बहरहाल वर्ष २०१४ के आम चुनाव ख़ास है। बीते वर्ष में पांच राज्यो के विधान सभा चुनावो ने रोचक रूप लिया था। वैसे ही यह आम चुनाव भी देश में बदलाव कि लहर से लोगो में उत्सुकता तथा चुनावी मिजाज़ को रोचक बनाया हुआ है। लखनऊ भी इस रोचकता से वंचित नहीं है। जहाँ भाजप ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है, वहीं क

Lucknow Lok Sabha Elections'2014: Political Demography!!

Image
written by: Khyati Srivastava Date: 24-04-2014. शाही सीट ‘लखनऊ’ की गणित: किसकी किस पर नज़र? दिल्ली चलो! देश में १६वीं लोक सभा के गठन हुते चुनावी संग्राम जोरो पर हैं! सबकी नज़र जहाँ देश के सबसे बड़े ‘भाग्य विधाता’ राज्य उत्तर प्रदेश पर टिक्की है तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ की उपाधी वैसे ही ‘शाही सीट’ की है| ये माननीय अटल जी का करिश्मा था की १९९१ से अब तक इस शाही सीट पर कमल खिलता आया है| अब इस जादू की चमक फीकी हो रही है| पिछले २००९ के आम चुनावो में भाजप के श्री लालजी टंडन मात्र चालीस हज़ार वोटो से जीते थे| इसीलिए अब हर दल को २०१४ में इस शाही सीट पर बैठने के लिए लखनऊ की गणित को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है| २०१४ के लोक सभा चुनाव बदलाव की गुहार से लङे जा रहे हैं| विकास एवं भ्रष्टाचार-हीन तंत्र को चुनावी मुद्दा बनाया गया है| परन्तु इसका तात्पर्य यह नहीं की जाती/गरीबी की राजनीती पर चुनाव नहीं लड़ा जा रहा| यह दो पहलु हमारे समाज के अपरिहार्य हिस्से है| राजधानी लखनऊ की शाही सीट के दावेदार भी इन पहलुओ को अच्छे से सम

PanthNirpeksh Bharat"

written by: Khyati Srivastava जन्म लिया है मैंने जिस माटी में , वो कहते है इस माटी का कोई धर्म नहीं ! किस धर्म में बाँधोगे मुझे , अरे ! इस माटी का कोई ' एक ' धर्म नहीं !! हम सभी को भारतीय होने पर कितना गर्व है |  " मेरा भारत महान " ! क्या सीना चौड़ा करके कहते है हैम सभी . पर , क्या उस छड़ हम   इसके पीछे के मूल्यो और सिद्धांतो का एहसास कर पते है ?! क्या हम इस महानता का असली तात्पर्य समझ   पाते है ?! वो गुड़ वो आदर्शो को पहचानना अत्यंत महत्व पूर्ण है , क्योकि ये हमारे देश कि वो बातें है , जिसका लोहा दुनिया ने माना है . यह गुड़ है हमारी संस्कृति , यानि हमारे संस्कार , जिसकी कृति करके हमारे कई दिग्गज भाई बंधुओं ने जग को दिखाया है : " सभ्यता जहाँ पहले आई , पहले जन्मी है जहाँ पे कला ! अपना भारत वो भारत है जिसके पीछे संसार चला !!" इस माटी के कई सपूतों ने इन्ही संस्कारो के कृत्यो से समस्त पृथ्वी पर   भारत के दर्शन के चिर